साहित्यिक स्त्रोत
ऐतिहासिक साहित्य स्त्रोत में संस्कृत साहित्य का बड़ा महत्व है मध्यकालीन राजस्थान के इतिहास के लिए कई ग्रंथ है
(1) पृथ्वीराज विजय
जयानक ने 12वीं शताब्दी केअंतिम चरण में पृथ्वीराज विजय महाकाल लिखा था इस काव्य में
सपादलक्ष के चौहानों कीराजनीतिक सांस्कृतिक उपलब्धियों का वर्णन मिलता है
यह अजमेर के उत्तरोत्तर विकास को जानने के लिए उपयोगी है
(2) भटीकाव्य
यह काव्य 15वीं शताब्दी में रचा गया इसमें जैसलमेर की राजनीतिक तथा समाज की स्थिति का वर्णन
है महाराजा अक्षय सिंह के प्रसादो तथा तुलादान आदि का इसमें रोचक वर्णन है
(3) राजबल्लभ
महाराणा कुंभा के मुख्य शिल्पी मंडन ने 15वीं शताब्दी में इसकी रचना की थी यह ग्रंथ स्थापत्य कला
को समझने की दृष्टि से बड़ा महत्वपूर्ण है इस ग्रंथ में कुल 14 अध्याय है
साहित्यिक स्त्रोत
(4) हमीर महाकाव्य
नयनचंद सूरी कृत हमीर महाकाव्य ( 1403 ) ईस्वी चौहानों के इतिहास की जानकारी उपलब्ध
करवाता है साथ ही अलाउद्दीन खिलजी की रणथंबोर विजय एव उस समय की सामाजिक की धार्मिक
अवस्था का बौद्ध कराने में भी बड़ा सहायक है
रणथंबोर आक्रमण की कई घटनाओं को समझने के लिए इसका एक स्वतंत्र महत्व है इससे हमीर
के चरित्र पर अच्छा प्रकाश पड़ता है
(5) राजविनोद
इस ग्रंथ की रचना भट्ट सदाशिव ने बीकानेर के महाराज कल्याणमल की आज्ञा से की थी
इसमें विविध विषयों जैसे सामाजिक आर्थिक सैन्य आदि का वर्णन है
लेखक ने इसमें किलों के निर्माण तथा सैनिक उपकरणों संबंधी विषयों पर प्रकाश डाला है
(6) एकलिंग महात्म्य
महाराणा कुंभा रचित एकलिंग महात्म्य से गोहिल शासकों की वंशावली तथा मेवाड़ के सामाजिक
संगठन की झांकी मिलती है
(7) अमरसार
इसकी रचना पंडित जीवधर ने 16 शताब्दी मैं की थी इस काव्य से महाराणा प्रताप और अमर सिंह
प्रथम के संबंधों में उपयोगी जानकारी मिलती है तत्कालीन रहन-सहन आमोद प्रमोद जनजीवन की
की झांकियों के लिए अमरसार एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है गौतम
साहित्यिक स्त्रोत
(8) राजरत्नाकर
इस ग्रंथ की रचना विद्वान लेखक सदाशिव ने महाराणा राज सिंह के समय में की थी इसमें 22 सर्ग है
महाराणा राज सिंह के समय के समाज चित्रण तथा दरबारी जीवन के वर्णन में लेखक ने अपनी निपुणता
का परिचय दिया है तत्कालीन शिक्षण व्यवस्था एवं पाठ्यक्रम के लिए भी यह ग्रंथ उपयोगी है
(9) अजीतोदय
जोधपुर नरेश अजीत सिंह के दरबारी कवि जगजीवन भट्ट द्वारा रचित अजीतोदय मारवाड़ के इतिहास
की रचना के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है इस ग्रंथ में महाराणा जसवंत सिंह और अजीत सिंह के समय मे
युद्ध संधियों विजय के साथ-साथ उस समय के प्रचलित रीति-रिवाजों और परंपराओं की भी जानकारी
मिलती है मारवाड़ की कई ऐतिहासिक घटनाओं के अध्ययन के लिए यह ग्रंथ बड़ा उपयोगी क्या है
(10) कानहडदे प्रबंध
इसकी रचना कवि पदमनाभ ने जालौर के शासक अखेराज के आश्चय मैं 15वीं शताब्दी में की थी इस
इस कार्य का आधार अलाउद्दीन का जालौर आक्रमण है जिसमें जालौर का कानहड़दे उसका लड़का
वीरमदेव तथा उसके अन्य साथी तुर्की सेना से लड़कर काम आए इसमें कई महत्वपूर्ण राजनीतिक तथा
सामाजिक तथ्य भी छिपे पड़े हैं इस कृति में कुछ अनेतिहासिक अंश जुड़े हुए हैं इस अवसर पर किए
गए जोहर का भी कवि ने अच्छा वर्णन किया
साहित्यिक स्त्रोत
(11) राव जेतसी रो छंद
इसकी रचना बिठू सुजा ने 16 वी शताब्दी मैं की थी इस ग्रंथ द्वारा बीकानेर के शासक जेतसी की
युद्ध प्रणाली तथा स्थानीय रीति-रिवाजों की जानकारी मिलती है इस कृति में कामरान द्वारा भटनेर
किले पर किए गए आक्रमण का वर्णन हैजिसमें बीकानेर के कई वीर किले को मुगलों के चुंगल से बचाने
के प्रयास में खेत रहे
(12) वेली क्रिशन रुकमणी री
इसकी रचना कुंवर पृथ्वीराज राठौड़ ने की थी वह अकबर के दरबार का सम्मानित दरबारी था यह
कृति मूलतः भक्ति रस से संबंधित है परंतु इससे तत्कालीन रहन-सहन रीति-रिवाज उत्सव त्योहार
वेशभूषा आदि पर भी अच्छा प्रकाश पड़ता है
(13 ) राजरूपक
इसकी रचना वीरभान ने कीयह जोधपुर के महाराजा अभय सिंह का समकालीन था इसमें अभय सिंह
द्वारा लड़े गए कई युद्धों का आंखों देखा वर्णन है
(14) सूरज प्रकाश
यह कृति जोधपुर के महाराजा अभय सिंह के दरबारी कवि करणी दान द्वारा रचित है
इसमें अभय सिंह के समय के युद्ध का आंखों देखा वर्णन है उस समय के सामाजिक इतिहास के
अध्ययन के लिए इसका अधिक उपयोग है तत्कालीन वेशभूषा खानपान रीति रिवाज विवाह उत्सव
आखेट यज्ञ दान पुण्य यात्रा आदि का संजीव वर्णन इस ग्रंथ में किया गया है वर्णन धारा प्रवाह तथा
तथा भाषा लावण्य इस ग्रंथ की विशेषता है
Leave a Reply